कैलाश विजयवर्गीय के बोल – हमारे देश में 33 करोड़ देवी देवता यहां कोरोनावायरस से कोई नुकसान नहीं होगा, कैलाश विजयवर्गीय को नहीं पता की दो मौत हो चुकी है और 85 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से भारत में पीड़ित, सभी को अपने-अपने धर्म में आस्था रखते हुए अपना बचाव और साफ सफाई खुद रखना पड़ेगी।
Coronavirus in India: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि देश में कोरोना वायरस का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने इसके पीछे 33 करोड़ देवी-देवताओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘यहां हनुमान जी भी हैं, इसलिए मैंने उनका नाम कोरोना पछाड़ हनुमान रख दिया है। हमारे कोरोना पछाड़ हनुमान जी हैं।’ कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता कई लोगों के आइडियल होते हैं उन्हें लोगों को यह कहना चाहिए कि अपने अपने धर्मों में आस्था रखते हुए अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें स्वच्छता बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की सेवा अवश्य लें और जहां तक हो सके ऐसी जगहों पर ना जाए जहां बहुत सारे लोग इकट्ठा हो।
भाजपा नेता आगे कहा, ‘हमारे देश में कोरोना का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि हमारे यहां 33 करोड़ देवी देवता भी रहते हैं। इसलिए मेरा सभी से निवेदन हैं कि सरकार के परामर्श और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम अपना कार्यक्रम भी बहुत छोटा कर रहे हैं। कवि सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया है।’ जबकि कल सम्मेलन का आयोजन चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त कर दिया। इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते शहर में रंगपंचमी के अवसर निकलने वाली झांकी इस साल आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बजरबट्टू सम्मेलन भी निरस्त कर दिया गया। मामले में इंदौर के एडीएम बीबीएस तोमर ने बताया कि सभी गैर-आयोजकों से चर्चा के बाद लोकहित और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जानना चाहिए कि इंदौर में हर साल पारंपरिक रूप से बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस बार आयोजन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य एडवाइजरी की सूचना आयोजकों दी। इसके चलते कार्यक्रम की औपचारिकता पूर्ण कर आयोजन समाप्त कर दिया गया।
बता दें कि महाराष्ट्र में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। वहीं पूरे देश में अब तक 85 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
देश में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के चलते कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। अब दिल्ली में भी एक 68 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
