सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
इंदौर भोपाल हाईवे से लेकर जावर नगर में चोरो का आतंक बढ़ती चोरी की वारदातों से आम जन भयभीत
पूर्व नपा अध्यक्ष का दुपहिया वाहन हुआ चोरी
जावर में नही रुक रही वाहन चोरी, अब पूर्व नप अध्यक्ष का वाहन चोरी वाहन चोरों का आतंक,जावर पुलिस वाहन चोरी रोकने में विफल,जावर छेत्र बना वाहन चोरों के लिये ऐशगाह,
जावर पुलिस की निष्क्रियता के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग वाहन चोरों से बहुत परेशान है। बीते दिन नगर के पूर्व नप अध्यक्ष का दो पहिया वाहन चोरी हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को की गई। इसके पूर्व भी नगर से कई वाहन चोरी हो चुके है, परन्तु वाहन चोरों के डर से लोगों ने वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करते। दअरसल लोगो मे यह भय बना हुआ है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वाहन नही मिलेगा, वही 10 से 15 हजार रुपये देकर पीड़ित अपना वाहन खोज लेता है ।
बढ़ती वाहन चोरी से आमजन में जावर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जो कभी भी सड़को पर दिखाई दे सकता है । वही प्राप्त जानकारी के बीते दिन अनुसार नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शैलेष वेद्य मंगलवार को थाना जावर पहुंचकर वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि 3 फरवरी की रात में अपनी एक्टिवा कमांक एमपी 37 एसए 1366 घर के आंगन में खड़ी थी। मंगलवान की सुबह जब में अपनी लडकी को एक्टिवा से स्कू ल छोड़ने के लिए बाहर आया तो देखा मेरी एक्टिवा वहां नहीं है। मैंने पडोस के रोहित चिन्तामण, दिनेष वैद्य को बताया और वाहन चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वाहन मालिक शैलेष वेद्य की रिपोर्ट पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
वाहन चोरों का आतंक,आमजन ख़ौफ़ में
छेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में लंबे समय छेत्र वासियों के वाहन चोरी हो रहे है या तो पुलिस में वाहन चोरों के खोफ से वाहन मालिक शिकायत दर्ज नही कराता, वही कोई पीड़ित शिकायत दर्ज करा भी देता है तो उसके वाहन को पुलिस खोजने में असमर्थ दिखाई देती है।वाहन चोरों के आतंक से आमजन खोफ में है वही पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है ।
