पिपरिया- पिपरिया आबकारी विभाग ने प्रकरण क्रमांक 505/18 ,धारा 34(2) फरार अपराधी चंद्रभान पटेल को सिलारी चौक पिपरिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी पिपरिया श्री फिरोज अख्तर के सामने पेश किया जहाँ से आरोपी चंद्रभान को जेल भेजा गया ।
वृत्त प्रभारी नीलेश पवार ने बताया कि आरोपी को बहुत दिनों से पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे थे ,जिसमें आज सफलता मिली ।
आरोपी से पूछताछ की गई ,कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है जिससे अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों को विवेचना उपरान्त गिरफ्तार किया जाएगा । मामला 18 अक्टूबर 2018 का है जिसमे आबकारी उपनिरीक्षक पिपरिया ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सर्राकिशोर के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली MP38B 5745 (आयशर कंपनी की ) में प्लास्टिक के थैलो में रखे हुए 1350 पाव देशी शराब पकड़ी थी ,जो कुल 243 लीटर थी ,प्रकरण में आरोपी मौके से फरार थे ।
जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली और जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 381000 रुपये थी ।
फरार आरोपी चंद्रभान पटेल उर्फ मुंगेरी को पकड़ने में आज विभाग को सफलता प्राप्त हुई ।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में आरक्षक सुंदरसिंह ,कैलाश अखण्डे आरक्षक, गोधन पटेल, बसंत पटेल, दसरथ पटेल, बालाराम साहू सिपाही शामिल थे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
